Words of Wisdom

Gandhi Jayanti 2024

13 Photos

आज दिनांक 2 अक्टूबर, दिन बुधवार को जीसस एंड मैरी कॉन्वेंट स्कूल में गांधी जयंती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ । तत्पश्चात विद्यार्थियों ने गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कुछ भाषण, कविताएँ एवं अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय की उपप्रधानाचार्या आदरणीय सिस्टर प्रवीना ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि गांधी जयंती का आयोजन तभी सफल हो सकता है जब हम सब गांधी जी के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करेंऔर मन, वचन एवं कर्म से अहिंसा का पालन करें।

आज गांधी जयंती के अवसर पर विद्यार्थियों ने स्वच्छता अभियान में भी बढ़-चढ़कर भाग लिया एवं अपने विद्यालय के आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाने के लिए विद्यालय के बाहर सेक्टर डेल्टा -3,ओ ब्लॉक में जाकर सफाई की। जो विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति उत्तरदायित्व एवं कर्तव्य भावना उत्पन्न करने के लिए एक अनिवार्य एवं सराहनीय कदम था।

"LEARN TO LOVE & SERVE AS ROOT & FOUNDATION OF LIFE" #ourmotto

Admission Open

(2027-2028)

For Nursery, LKG and UKG

ENROLL Online Admission Guidelines