Words of Wisdom

Labour's Day Celebration 2025

27 Photos

जीसस एंड मैरी कॉन्वेंट स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ‘ श्रमिक दिवस’ ‘श्रमिक दिवस’ के...  मौके पर ‘जीसस एंड मैरी कॉन्वेंट स्कूल’ (ग्रेटर नोएडा)के विद्यार्थियों द्वारा बड़े हर्षोल्लास के साथ इसे मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विविध प्रकार के कार्यक्रमों जैसे – नृत्य,नाटक आदि में भाग लेकर उनके प्रति आभार प्रकट किया और विद्यालय में उनके महत्व को बड़ी कुशलता से समझाया।उनके लिए मनोरंजक खेल का भी आयोजन किया गया। इस दौरान ‘प्रेम भैया’ द्वारा मधुर गीत भी प्रस्तुत किया गया जिसमें उन्होंने अपने मन की भावनाओं को व्यक्त किया। उनकी इस प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ‘रेव. फादर सजी’ द्वारा उनके गीत को खूब सराहा गया और खुशी जाहिर करते हुए प्रशंसा भी की। उन्होंने इस अवसर पर सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा – “यदि किसी कार्य को ढंग से किया जाए तो आप ऊंचाइयों तक पहुंच सकते हो, उसके लिए जरूरत है आपकी निष्ठा, ज़िम्मेदारी और समर्पण की। जिस प्रकार स्कूल के दीदी और भैया अपना काम पूरी मेहनत से करते हैं हमें भी उनका सम्मान करते हुए उनका इसमें सहयोग करना चाहिए। इस प्रकार हम उनके प्रति अपने स्नेह को प्रदर्शित कर सकते हैं”। इस संदेश ने सभी के हृदय में उनके प्रति सम्मान को और बढ़ा दिया। अंत में सभी दीदी और भैया को विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा धन्यवाद देते हुए उन्हें कार्ड के साथ विद्यालय की ओर से भेंट भी प्रदान की गई। इस प्रकार राष्ट्रगान के साथ इस विशेष प्रार्थना सभा का उत्तम समापन किया गया।   Show less

"LEARN TO LOVE & SERVE AS ROOT & FOUNDATION OF LIFE" #ourmotto

Admission Open

2026-2027

For NuR, LKG, UKG, IV, VI & VII

ENROLL Online Admission Guidelines